गोजरी भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
गुर्जरी या गोचरी या गोवारी एक हिन्द-आर्य भाषा है जो उत्तर भारत व पाकिस्तान में बोली जाती है। भारत में यह भाषा राजस्थान,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखण्ड और पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्यों में बोली जाती है। पाकिस्तान में यह पाक-अधिकृत कश्मीर और पंजाब (पाकिस्तान) में बोली जाती है। इस भाषा का मूल ढांचा और गहरी शब्दावली दोनों राजस्थानी भाषा की है लेकिन स्थानानुसार इसमें कई पंजाबी, डोगरी, कश्मीरी, गुजराती, हिन्दको और पश्तो प्रभाव देखे जाते हैं। जम्मू-कश्मीर राज्य में इसे आधिकारिक दर्जा प्राप्त है।[1][2]
सामान्य तथ्य गुर्जरी, बोलने का स्थान ...
गुर्जरी | |
---|---|
Gurjari | |
बोलने का स्थान | भारत व पाकिस्तान |
तिथि / काल | १९९२–२००० |
क्षेत्र | कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश |
मातृभाषी वक्ता | ९,९२,००० |
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
|
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | gju |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
बंद करें