पश्तो भाषा
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की पूर्वी ईरानी भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
पश्तो (پښتو), जिसे पख़्तो या अफ़्ग़ानी भी कहा जाता है, अफ़्ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले पठान समुदाय की मुख्य भाषा है। यह केन्द्रीय और दक्षिणी अफ़्ग़ानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के वासी हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह आमू दरिया से दक्षिण और सिन्धु नदी से पश्चिम के क्षेत्रों में रहते हैं। पश्तो हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की ईरानी उपशाखा की सदस्य है और ईरानी भाषाओँ में इसे एक पूर्वी ईरानी भाषा माना जाता है।[4] अनुमान किया जाता है कि विश्व-भर में क़रीब ५-६ करोड़ लोग पश्तो अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।[5] अफ़्ग़ानिस्तान के संविधान ने दरी (फ़ारसी) के साथ-साथ पश्तो को भी एक राजभाषा होने का दर्जा दिया है।[1]
सामान्य तथ्य पश्तो, उच्चारण ...
पश्तो | ||||
---|---|---|---|---|
پښتو | ||||
पश्तो का नाम जो पश्तो लिपि में लिखा गया है | ||||
उच्चारण | उच्चारण: [ˈpəʂt̪oː], [ˈpəçt̪oː], [ˈpʊxt̪oː] | |||
बोलने का स्थान | अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान | |||
तिथि / काल | 2009 | |||
समुदाय | पश्तून लोग | |||
मातृभाषी वक्ता | 4–6 करोड़ | |||
भाषा परिवार |
भारोपीय
| |||
Standard forms |
मध्य पश्तो (घिलजई)
युसुफ़ज़ई (उत्तरी)
कंधारी (दक्षिण)
| |||
उपभाषा | 17 बोलियाँ | |||
लिपि | अरबी लिपी | |||
राजभाषा मान्यता | ||||
औपचारिक मान्यता | अफ़ग़ानिस्तान[1] | |||
मान्य अल्पसंख्यक भाषा | पाकिस्तान[2] | |||
नियंत्रक संस्था |
अफगानिस्तान की विज्ञान अकादमी पश्तो अकादमी (पाकिस्तान)[3] | |||
भाषा कोड | ||||
आइएसओ 639-1 | ps | |||
आइएसओ 639-2 | pus | |||
आइएसओ 639-3 |
pus – Macrolanguage individual codes: pst – मध्य पश्तो pbu – उत्तरी पश्तो pbt – दक्षिणी पश्तो wne – [[ वेनेसी]] | |||
भाषावेधशाला | 58-ABD-a | |||
| ||||
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
बंद करें
पश्तो भाषा संस्करणका विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोश |