श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में शहर, भारत / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख जम्मू-कश्मीर के शहर श्रीनगर के बारे में है। उत्तराखण्ड के श्रीनगर नामक शहर के लिए, श्रीनगर, उत्तराखण्ड देखें। अन्य प्रयोगों के लिए, श्रीनगर (बहुविकल्पी) देखें।
श्रीनगर (Srinagar) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जो सिन्धु नदी के एक प्रमुख उपनदी है। प्रसिद्ध डल झील और आंचार झील भी नगर-भूगोल का महत्वपूर्ण भाग हैं। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दस लाख से अधिक जनसंख्या रखने वाला यह भारत का उत्तरतम नगर है। श्रीनगर अपने उद्यानों व प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है और यहाँ के कश्मीर शॉल व मेवा देशभर में प्रसिद्ध है।[2][3][4][5]
सामान्य तथ्य श्रीनगर Srinagar, देश ...
श्रीनगर Srinagar | |
---|---|
{{{type}}} | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: श्रीनगर का विहंगम दृश्य, इंदिरा गाँधी स्मारक उद्यान, हज़रतबल, डल झील पर हाउसबोट, परी महल, शंकराचार्य मंदिर | |
उपनाम: धरती पर स्वर्ग | |
निर्देशांक: 34.09°N 74.79°E / 34.09; 74.79 | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | श्रीनगर ज़िला |
तहसील | श्रीनगर उत्तर |
शासन | |
• महापौर | जुनैद अज़ीम मट्टू[1] |
क्षेत्र | 294 किमी2 (114 वर्गमील) |
• महानगर | 766 किमी2 (296 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1585 मी (5,200 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• शहर | 11,80,570 |
• दर्जा | 32वाँ |
• घनत्व | 4,000 किमी2 (10,000 वर्गमील) |
• महानगर | 12,73,312 |
• Metro Rank | 38वाँ |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी, उर्दु, गोजरी, पंजाबी, अंग्रेज़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 190001 |
दूरभाष कोड | 0194 |
वाहन पंजीकरण | JK 01 |
लिंगानुपात | 888 ♀/ 1000 ♂ |
साक्षरता | 69.15% |
दिल्ली से दूरी | 876 किलोमीटर (544 मील) पश्चिमोत्तर |
मुम्बई से दूरी | 2,275 किलोमीटर (1,414 मील) पूर्वोत्तर (भूमि) |
जलवायु | Cfa |
वर्षण | 710 मिलीमीटर (28 इंच) |
औसत ग्रीष्म तापमान | 23.3 °से. (73.9 °फ़ै) |
औसत शीत तापमान | 3.2 °से. (37.8 °फ़ै) |
वेबसाइट | www.srinagar.nic.in |
बंद करें