संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमेरिका के संयुक्त राज्य (अंग्रेज़ी: United States of America), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (सं॰रा॰; अंग्रेज़ी: United States या US) या यूनाइटेड स्टेट्स या अमेरिका कहा जाता हैं, उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश हैं, यह 50 राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पांच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र से मिलकर बना हैं।[टिप्पणी 1] बिना स्थायी जनसंख्या के ग्यारह छोटे द्वीपसमूह क्षेत्र निम्न हैं - बेकर द्वीप, हॉउलैंड द्वीप, जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किंगमैन रीफ़, मिडवे एटोल, और पाल्मीरा एटोल। बाखो न्युएवो तट, नावासा द्वीप, सेरानिला तट, और वेक द्वीप पर यूनाइटेड स्टेट्स की सम्प्रभुता विवादित हैं।[3] 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबियाई सागर में बिखरें हुएँ हैं।
अमेरिका के संयुक्त राज्य United States of America (English) |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: In God We Trust (इंग्लिश) "ईश्वर जिन पर हमें विश्वास है" |
||||||
राष्ट्रगान: द स्टार-स्पैंग्ल्ड बैनर |
||||||
राजधानी | वॉशिंगटन डी॰ सी॰ 45°24′N 75°40′W | |||||
सबसे बड़ा नगर | न्यूयॉर्क नगर | |||||
राजभाषा(एँ) | संघीय स्तर पर कोई नहीं | |||||
मानवजातीय वर्ग | प्रजाती:[1] 77.1% श्वेत 13.3% अश्वेत 2.6% अन्य/बहुजातीय 5.6% एशियाई 1.2% मूल निवासी 0.2% प्रशांत द्वीप के लोग जातीयता: 17.6% हिस्पैनिक या लातीनी 82.4% गैर-हिस्पैनिक या लातीनी |
|||||
धर्म | 70.6% ईसाई 1.9% यहूदी 0.9% मुस्लिम 0.7% बौद्ध 0.7% हिंदू 1.8% अन्य धर्म 22.8% अत्याधुनिक[2] |
|||||
निवासी | अमेरिकन | |||||
सरकार | संघीय संसदीय लोकतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | जो बाइडेन | ||||
- | उपराष्ट्रपति | कमला हैरिस | ||||
स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन से | ||||||
- | घोषणा | ४ जुलाई, १७७६ | ||||
- | मान्यता | ३ सितंबर, १७८३ | ||||
- | वर्तमान संविधान | २१ जून, १७८८ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ९१,६१,९२३ km2 (तीसरा-चौथा) | ||||
- | जल (%) | ६.७६ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २०१९ जनगणना | ३२,५७,९३,००० (तीसरा) | ||||
- | २००० जनगणना | २८,१४,२१,९०६ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $१४.२६४ खरब (१) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ४६,८५९ $ (१७वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००८) | ०.९५० बहुत उच्च · १५वां |
|||||
मुद्रा | यूएस डॉलर ($) (USD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰−५ से −१०) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰−४ से −१०) | ||||
दूरभाष कूट | १ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .us |
98 लाख km2[4] और 32.4 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ, यूनाइटेड स्टेट्स कुल क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का तीसरा सबसे बड़ा (और भूमि क्षेत्रफल के अनुसार, चौथा सबसे बड़ा) देश हैं।[टिप्पणी 2] ३०.५ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह चीन और भारत के बाद जनसंख्या के अनुसार तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। यह विश्व के सबसे संजातीय आधार पर विविध और बहुसांस्कृतिक राष्ट्रों में से एक हैं, जिसका मुख्य कारण अन्य कई देशों से बड़े पैमाने पर आप्रवासन रहा हैं।[9] इस देश की राजधानी वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ हैं, और सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क हैं। अन्य प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में लॉस एंजेलिस, शिकागो, डैलस, सैन फ़्रांसिस्को, बोस्टन, फिलाडेल्फिया, ह्युस्टन, अटलांटा, और मियामी शामिल हैं। इस देश का भूगोल, जलवायु और वन्यजीवन बेहद विविध हैं।[10]
अमेरिका के संयुक्त राज्य एक अत्यधिक विकसित देश है, नाममात्र, सकल घरेलू उत्पाद के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय-शक्ति समता के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हालांकि इसकी आबादी दुनिया के कुल का केवल 4.3% है, अमेरिका में दुनिया में कुल संपत्ति का लगभग 40% हिस्सा है। औसत मजदूरी, मानव विकास, प्रति व्यक्ति जीडीपी, और प्रति व्यक्ति उत्पादकता सहित कई सामाजिक आर्थिक प्रदर्शन के मामलें में अमेरिका के संयुक्त राज्य सबसे ऊपर है। हालांकि सं॰रा॰ को औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिये जाना जाता है, आज उसका सेवाओं और ज्ञान अर्थव्यवस्था में प्रभुत्व हासिल है, वहीं विनिर्माण के क्षेत्र मे यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्थान है। वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक चौथाई और वैश्विक सैन्य खर्च के एक तिहाई के साथ, अमेरिका के संयुक्त राज्य दुनिया की अग्रणी आर्थिक और सैन्य शक्ति है। अमेरिका के संयुक्त राज्य, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक शक्ति है, और वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों में अग्रणी है।