हवाई
From Wikipedia, the free encyclopedia
हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है।
हवाई | |
---|---|
राज्य | |
देश | संयुक्त राज्य |
राज्यता से पहले | Territory of Hawaii |
संघ में शामिल | August 21, 1959 (50) |
सबसे बड़ा शहर | capital |
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्र | Oahu metropolitan area |
शासन | |
• राज्यपाल | जोशुआ बूथ ग्रीन (D) |
• उपराज्यपाल | सिल्वीया जॉन्ग् लुक (D) |
जनसंख्या | |
• कुल | 1,431,603 (2,015 est)[1] |
• घनत्व | 214 वर्गमील (82.6 किमी2) |
• घरेलू आय | $64,514[2] |
• आय पद | 12th |
भाषा | |
• औपचारिक भाषा | अंग्रेज़ी भाषा, हवाईवी भाषा |
अक्षांश | 18° 55′ N to 28° 27′ N |
देशांतर | 154° 48′ W to 178° 22′ W |