द स्टार-स्पैंग्ल्ड बैनर
From Wikipedia, the free encyclopedia
द स्टार स्पैंग्ल्ड बैनर (अंग्रेज़ी: The Star-Spangled Banner अर्थ: सितारों से चमकता ध्वज; स्पेनी: Nuestro Himno उच्चारण: नुएस्त्रो ईम्नो[1]) संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रगान है। इसके बोल "डिफ़ॅन्स ऑफ़ फ़ोर्ट मॅकहॅनरी" से लिए गए हैं, जिसे १८१४ में फ़्रान्सिस स्कॉट की नामक एक ३५-वर्षीय वकील और शौकिया कवि द्वारा लिखा गया था जब उसने फ़ोर्ट मॅकहॅनरी पर १८१२ में ब्रिटिश रॉयल नेवी द्वारा की गई बमबारी को देखा था।
सामान्य तथ्य हिन्दी: सितार-सुसज्जित ध्वज, देश जिसका राष्ट्रगान है ...
हिन्दी: सितार-सुसज्जित ध्वज | |
---|---|
१८१४ की दो मूल प्रतिलिपियों में से एक जो बाद में संराअमेरिका के राष्ट्रगान का गीतिकाव्य बना। | |
देश जिसका राष्ट्रगान है | संयुक्त राज्य अमेरिका |
बोल | फ़्रान्सिस स्कॉट की, १८१४ |
संगीत | जॉन स्टैफ़ॉर्ड स्मिथ, १७८० |
घोषित | १९३१ |
संगीत के नमूने | |
बंद करें
संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रगान अंग्रेज़ी के अतिरिक्त स्पेनी भाषा में भी गाया जाता है, हालांकि इसको लेकर विवाद भी है[2]। अमेरिकी राष्ट्रगान का गीतिकाव्य अंग्रेज़ी और हिन्दी अनुवाद के अतिरिक्त स्पेनी में भी दिया गया है।