श्रीनगर जिला
जम्मू और कश्मीर का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
श्रीनगर भारत के जम्मू एवं कश्मीर प्रान्त का जिला है। जिले का मुख्यालय श्रीनगर है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। श्रीनगर एक ओर जहां डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
श्रीनगर जिला | |||
धरती पर स्वर्ग | |||
— जिला — | |||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
देश | भारत | ||
क्षेत्र | कश्मीर | ||
राज्य | जम्मू और कश्मीर | ||
ज़िला | श्रीनगर | ||
Settled | तीसरी शताब्दी ई.पू. | ||
महापौर | सलमान सागर[1] | ||
जनसंख्या • घनत्व • महानगर |
8,94,940[2] (2001 के अनुसार [update]) • 8,523/किमी2 (22,074/मील2) • 9,71,357[2] | ||
लिंगानुपात | 1.17 ♂/♀ | ||
साक्षरता | 59.18% | ||
आधिकारिक भाषा(एँ) | हिन्दी, कश्मीरी, उर्दु[3] | ||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
105 कि.मी² (41 वर्ग मील) • 1,730 मीटर (5,676 फी॰) | ||
जलवायु • वर्षा तापमान • ग्रीष्म • शीत |
ETh (कॉपेन) • 658 mm (25.9 in) • 22 °C (72 °F) • 04 °C (39 °F) | ||
विभिन्न कोड
|
1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा श्रीनगर परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। श्रीनगर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि इस जगह की स्थापना सम्राट अशोक मौर्य ने की थी। इस जिले के चारों ओर पांच अन्य जिले स्थित है। श्रीनगर जिला कारगिल के उत्तर, पुलवामा के दक्षिण, बुद्धगम के उत्तर-पश्चिम के बगल में स्थित है।