विशालविविध देश
From Wikipedia, the free encyclopedia
विशालविविध देश कुछ देशों का समूह है जहाँ पृथ्वी पर पाए जाने वाली अधिकतर प्रजातियाँ उपस्थित है और इसीलिए इन्हें सर्वाधिक जैव विविधता वाला देश माना जाता है। १९९८ में कंज़र्वेशन इण्टरनेशनल ने १७ देशों को विशालविविध माना है जिनमे से अधिकतर उष्णकटिबन्धीय देश हैं[1][2]।
सन २००२ में मेक्सिको ने एक अलग संस्था बनाई जिसका ध्यान ऐसे जैवविविध देशों पर केन्द्रित था जिनके पास पारम्परिक ज्ञान भी है। इस संस्था के सदस्य, कंज़र्वेशन इण्टरनेशनल के सारे सदस्य देश नहीं हैं।[3]
वर्णमाला के क्रम में, १७ विशाल विविध देश हैं:
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्राज़ील
- चीन
- कोलम्बिया
- कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य
- ईक्वाडोर
- भारत
- इण्डोनेशिया
- मैडागास्कर
- मलेशिया
- मेक्सिको
- पापुआ न्यू गिनी
- पेरू
- फ़िलिपीन्स
- दक्षिण अफ्रीका
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- वेनेज़ुएला