लेबनान
एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
लेबनॉन या लुबनान, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इसराइल स्थित है। भूमध्य बेसिन और अरब के भीतरी भाग के बीच में सेतु बने इस देश का इतिहास समृद्ध और मिश्रित है। यह भूमि फ़ीनिसियनों की अति-प्राचीन (2500 ईसापूर्व - 539 ईसापूर्व) संस्कृति का स्थल थी जहाँ से लेखन कला के विकास की कड़ी जुड़ी है। इसके बाद फ़ारसी, यूनानी, रोमन, अरब और उस्मानी तुर्कों के कब्जे में रहने के बाद यह फ्रांस के शासन में भी रहा। इसी ऐतिहासिक वजह से देश की धार्मिक और जातीय विविधता इसकी अनूठी सांस्कृतिक पहचान बनाती है।
اَلْجُمْهُورِيَّة اَللُّبْنَانِيَّة (अरबी) al-Jumhūrīyah al-Lubnānīyah République libanaise (फ्रांसिसी) लेबनान गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: लेबनानी राष्ट्रगान | ||||||
लेबनान की स्थिति
|
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | बेरूत 33°54′N 35°32′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी, फ्रांसिसी1 | |||||
बोली जाने वाली भाषआ | अरबी (लेबनानी भाषा), फ्रांसिसी, अंग्रेजी, आर्मेनियन | |||||
मानवजातीय वर्ग | 95% Arab2, 4% Armenian, 1% other | |||||
निवासी | लेबनानी | |||||
सरकार | कन्फेशनलिस्ट, लोकतांत्रिक, संसदीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | मिशेल सुलेमान | ||||
- | प्रधानमंत्री | साद हरीरी | ||||
- | संसद के अध्यक्ष | नबी बेरी | ||||
स्वतंत्रता फ्रांस से | ||||||
- | घोषणा | २६ नवम्बर १९४१ | ||||
- | मान्यता | २२ नंवबर १९४३ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १०,४५२ km2 (१६६ वां) | ||||
- | जल (%) | १.६ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००९ जनगणना | ४,२२४,००० (१२४ वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००९ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $५१.४७४ बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $१३,३७४ (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.७६५[1] उच्च · ६५वाँ |
|||||
मुद्रा | लेबनानी पाउंड (LBP) | |||||
समय मण्डल | EET (यू॰टी॰सी॰+२) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EEST (यू॰टी॰सी॰+३) | ||||
दूरभाष कूट | ९६१ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .lb | |||||
1. | ^ Article 11 of the Constitution of Lebanon states that "a law shall determine the cases in which the French language is to be used."[2] | |||||
2. | ^ Many Christian Lebanese do not identify as Arab, and prefer to be called Phoenician.[3] |
यहाँ 60 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें शिया और सुन्नी का लगभग समान हिस्सा है और लगभग 38 प्रतिशत ईसाई। 1943 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद यहाँ एक गृहयुद्ध चला था और 2006 में इसराइल के साथ एक युद्ध। यहाँ एक विशेष प्राकर की गणतांत्रिक सरकार का शासन है जिसमें राष्ट्रपति एक ईसाई होता है, प्रधान मंत्री एक सुन्नी मुस्लिम, निव्राचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष एक शिया मुस्लिम और उप प्रधान मंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहाँ की सबसे बोले जाने वाली और सांवैधानिक भाषा है।