बेयरूत
From Wikipedia, the free encyclopedia
बेयरूत (अरबी: بيروت बैरूत, फ्रांसिसी: Beyrouth बेयरूत) लेबनान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हालाँकि यहाँ हाल में कोई भी जनगणना नहीं हुई है। इसकी सन् २००७ की आबादी का अनुमान १० और २० लाख के बीच लगाया जाता है। यह लेबनान के भूमध्य सागर के साथ लगे तट के लगभग मध्य में एक छोटे से प्रायद्वीप पर बसा हुआ है और लेबनान की प्रमुख बंदरगाह भी है। राष्ट्र की राजधानी होने के साथ-साथ यह लेबनान का सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक केंद्र भी है। यह शहर लम्बे अरसे से अपनी सांस्कृतिक ज़िन्दादिली के लिए जाना जाता था लेकिन १९७५-१९९० काल में १५ साल तक चलने वाले लेबनानी गृह युद्ध में इसे बहुत हानि पहुँची। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद यहाँ पुनर्निर्माण हुआ है और अब यहाँ सैलानी फिर से बड़ी मात्रा में आने लगे हैं।[2]
सामान्य तथ्य बेयरूतبيروت Beirut, देश ...
बेयरूत بيروت Beirut | |||
---|---|---|---|
{{{type}}} | |||
| |||
देश | लेबनान | ||
प्रान्त | बेयरूत, राजधानी | ||
शासन | |||
• महापौर | बिलाल हमाद | ||
क्षेत्र | 20 किमी2 (8 वर्गमील) | ||
• नगरीय | 100 किमी2 (40 वर्गमील) | ||
• महानगर | 200 किमी2 (80 वर्गमील) | ||
जनसंख्या | |||
• शहर | 361,366 (UN)[1] | ||
• महानगर | 19,00,000 | ||
• महानगर | 22,50,000 ~ 30,00,000 | ||
समय मण्डल | +2 | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | +3 (यूटीसी) | ||
वेबसाइट | बेयरूत शहर |
बंद करें