लातविया
उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
लातविया या लातविया गणराज्य (लातवियाई : Latvijas Republika) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है।[1]
लातविया गणराज्य Latvijas Republika |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: लातवियाई: Tēvzemei un Brīvībai (हिन्दी: "पितृभूमि और स्वतंत्रता के लिए") |
||||||
राष्ट्रगान: Dievs, svētī Latviju! (ईश्वर लातविया को आशीर्वाद दे) |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | रीगा 30°30′N 10°3′E | |||||
राजभाषा(एँ) | लातवियाई | |||||
सरकार | संसदीय लोकतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | वाइरा वाइक-फ्रिइबेर्गा | ||||
- | प्रधानमंत्री | एइगर्स काल्विटिस | ||||
स्वतंत्र लातविया स्वयं को प्रथम गणराज्य से अविरत मानता है | ||||||
- | (रूस से) घोषित | १ नवंबर, १९१८ | ||||
- | मान्यता-प्राप्त | २६ जनवरी, १९२१ | ||||
- | पूर्ण | २१ अगस्त, १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ६४,५८९ km2 (१२४वां) | ||||
- | जल (%) | १.५% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई २००५ जनगणना | २३,०७,००० (१४१वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | २९.४२ अरब $ (९५वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | १७,३०० $[1] (७१वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.८३६ बहुत उच्च · ४८वां |
|||||
मुद्रा | यूरो (Euro, €) (EUR) | |||||
समय मण्डल | ईईटी (यू॰टी॰सी॰+२) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ईईएसटी (यू॰टी॰सी॰+३) | ||||
दूरभाष कूट | ३७१ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .lv |
लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स।
लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स।