रीगा
From Wikipedia, the free encyclopedia
रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
सामान्य तथ्य रीगा रीगा, देश ...
रीगा रीगा | |||
---|---|---|---|
नगर | |||
पुराने रीगा कस्बे का एक दृश्य | |||
| |||
देश | Latvia | ||
शासन[1] | |||
• प्रणाली | नगर परिषद् | ||
• मेयर | निल्स उशाकॉव्स | ||
क्षेत्र(२००२) [2] | 305 किमी2 (118 वर्गमील) | ||
• जल | 48.50 किमी2 (18.73 वर्गमील) 15.8% | ||
• महानगर | 10133 किमी2 (3,912 वर्गमील) | ||
जनसंख्या (2014) [3] | |||
• नगर | 643,368 | ||
• घनत्व | 2,100 किमी2 (5,500 वर्गमील) | ||
• महानगर | 1,018,295 (रीगा क्षेत्र) | ||
• महानगरीय घनत्व | 101.4 किमी2 (263 वर्गमील) | ||
• देमोनयम | रिदाज़िनीकी | ||
समय मण्डल | ईईटी (यूटीसी+२) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ईईएसटी (यूटीसी+४) | ||
दूरभाष कोड | 66 & 67 | ||
वेबसाइट | www.riga.lv |
बंद करें
रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है।