मुहम्मद अली
अमेरिकी बॉक्सर, परोपकारी और कार्यकर्ता / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुहम्मद अली (जन्म :कैसियस मर्सलास क्ले, जूनियर; 17 जनवरी, 1942 - 3 जून, 2016) पूर्व अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज थे, जिन्हें खेल इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा हेवीवेट मुक्केबाज कहा जाता है। अली 3 बार हेवीवेट चैम्पियन रहे हैं।[3] उन्हें बीबीसी से स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द सेंचुरी तथा स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड द्वारा स्पोर्ट्समैन ऑफ द सेंचुरी का सम्मान मिल चुका है।[4][5] अखाड़े में अली अपने फुटवर्क और मुक्के के लिए जाने जाते थे।
मुहम्मद अली | |
---|---|
अली 1967 में | |
जन्म |
कैसियस मार्सेलस क्ले , जूनियर 17 जनवरी 1942 लुईसविले केन्टकी, संयुक्त राज्य |
मौत |
3 जून 2016(2016-06-03) (उम्र 74) फीनिक्स, एरिज़ोना, यूएसए |
राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
पेशा | मुक्केबाज |
ऊंचाई | 6 फीट 3 इंच (191 से॰मी॰)[1] |
भार | हेवीवेट |
वेबसाइट muhammadali |
पदक रिकॉर्ड | ||
---|---|---|
पुरुष मुक्केबाजी | ||
संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रत्याशी | ||
ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक | ||
स्वर्ण | 1960 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक | मध्यम हेवीवेट |
' | |
---|---|
जाति | अफ्रीकी अमेरिकी |
नागरिकता | संयुक्त राज्य |
शिक्षा | सेंट्रल हाई स्कूल(1958)[2] |
धर्म | सुन्नी इस्लाम[2] |
जीवनसाथी | योलांडा विलियम्स ( 1986-2016), वेरोनिका पोर्श अली ( 1977–1986), बेलिंडा बॉयड (1967–1977), सोन्जी रोइ (1964–1966)[2] |
बच्चे | लैला अली, हैना अली, असद अली, खलीहा अली, मुहम्मद अली जू०, रशीदा अली, जमीला अली माया अली, मरियम अली[2] |
माता-पिता | कैसियस मर्सीलस क्ले, ओडिसा ग्रेडी क्ले[2] |
संबंधी | रहमान अली (भाई) |
पुरस्कार | 2006 - CSHL डबल हेलिक्स मैडल ओनोरी, प्रेसिडेंशियल सिटीजन्स मैडल, प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम, इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फेम, हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम |
अली तीन बार लेनियल चैंपियनशिप जीतने वाले इकलौते विश्व हैवीवेट चैंपियन हैं इन्होंने ये ख़िताब 1964, 1974, और 1978 में खिताब जीता। 25 फरवरी, 1964, और 19 सितम्बर, 1964 के बीच, अली ने हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन के रूप में शासन किया। इन्हें "महानतम" उपनाम दिया गया। ये अनेक ऐतिहासिक बॉक्सिंग मैचों में शामिल रहे। इनमें से सबसे उल्लेखनीय "फाइट ऑफ़ द सेंचुरी (सदी की लड़ाई)", "सुपर फाइट 2 (सुपर लड़ाई द्वितीय)" और " थ्रिला इन मनीला (मनीला में रोमांच)" बनाम अपने प्रतिद्वंद्वी जो फ्रेज़ियर, " रंबल इन द जंगल" बनाम जॉर्ज फोरमैन आदि हैं। अली ने 1981 में मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया।[6]