माले
मालदीव देश की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
माले (धिवेही: މާލެ), जनसंख्या 153379[1] (2014), मालदीव की राजधानी है। पारंपरिक रूप से यह प्राचीन मालदीव शाही राजवंश का राजद्वीप था। पहले यह किले व दीवारों से घिरा रहता था।
सामान्य तथ्य माले Malé މާލެ, देश ...
माले Malé މާލެ | |
---|---|
शहर | |
पंक्षी की आँख से केन्द्रीय माले का दृश्य | |
देश | मालदीव |
भौगोलिक एटोल | उत्तर माले एटोल |
शासन | |
• परिषद | माले सहर परिषद |
• मेयर | मोहम्मद सिहब |
क्षेत्र | 5.8 किमी2 (2.2 वर्गमील) |
ऊँचाई | 2.4 मी (7.9 फीट) |
जनसंख्या (2014) | |
• कुल | 1,53,379 |
समय मण्डल | यमभिटी (यूटीसी+०५:००) |
निरुपति पत्र | T |
क्षेत्र कोड | ३३१, ३३२, ३३३, ३३४ |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | MV-MLE |
बंद करें
यद्यपि माले भौगोलिक रूप से माले अटोल,काफू अटोल, मे स्थित है परन्तु प्रशासकीय रूप से इसे उसका हिस्सा नही माना जाता। एक व्यापारिक बंदरगाह द्वीप मे स्थित है, यह राष्ट्र की सारी वाणिज्यिक चहल पहल का प्रमुख ठिकाना है। द्वीप का अधिकतम भाग नगरीकृत है। यह विश्व का सबसे घनी आबादी वाला शहर है। नगर को चार भागों मे बाँटा गया है; हेनवीरू, गालोल्हू, माफान्नू व मैक्चांगोल्ही। पास क विलिंगिली, पूर्व पर्यटक स्थल, को सर्कारी रूप से पाँचवा भाग माना जाता है।