मालदीव
दक्षिण एशिया में देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
मालदीव (मह्ल: ދިވެހިރާއްޖެ दिवॆहिराज्जॆ) या मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य(ދިވެހިރާއްޖޭގެ ޖުމްހޫރިއްޔާ दिवॆहिराज्जेगॆ जुम्हूरिय्या ), हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलैण्ड और चागोस द्वीपसमूह के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन जिसका फैलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है, श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर (४५३ मीलों) पर।
मालदीव गणराज्य
|
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: कौमी सलाम राष्ट्रीय अभिवादन |
||||||
हिन्द महासागर में मालदीव की अवस्थिति
|
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | माले | |||||
राजभाषा(एँ) | मह्ल (दिवेही) | |||||
मानवजातीय वर्ग (2011) | ≈100% मालदीवीa[1][2][3] | |||||
धर्म | इस्लाम (कानून द्वारा संशोधित) | |||||
निवासी | मालदीवी | |||||
सरकार | एकात्मक अध्यक्षीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | मुहम्मद मुइज्जू | ||||
- | उप-राष्ट्रपति | हुसैन मोहम्मद लतीफ़[4] | ||||
- | मजलिस अध्यक्ष | मोहम्मद असलम | ||||
- | मुख्य न्यायाधीश | अहमद मुदासिम अदनान | ||||
विधान मण्डल | पीपल्स मजलिस | |||||
स्वतंत्र | ||||||
- | यूनाईटेड किंगडम से | 26 जुलाई 1965 | ||||
- | वर्तमान संविधान | 7 अगस्त 2008 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 298[5] km2 (187th) | ||||
- | जल (%) | 0 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2016 जनगणना | 427,756[6] (175th) | ||||
- | 2014 जनगणना | 341,356[7] | ||||
- | घनत्व | 1,102.5/km2 (11th) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2018 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $7.396 बिलियन[8] (162nd) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $20,228[8] (69th) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | 2018 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $4.825 बिलियन[8] | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $13,196[8] | ||||
गिनी (2005–2013) | 37.4[9] मध्यम |
|||||
मानव विकास सूचकांक (2014) | 0.706[10] मध्यम · 103rd |
|||||
मुद्रा | मालदीवी रुफिया (MVR) | |||||
समय मण्डल | मालदीव समय (यू॰टी॰सी॰+5) | |||||
दिनांक प्रारूप | dd/mm/yy | |||||
यातायात चालन दिशा | बाएँ | |||||
दूरभाष कूट | +960 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .mv | |||||
a. | विदेशी नागरिकों को हटाकर |
मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे पृथक देशों में से एक बनाता है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है।[11] मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है माले, जिसकी आबादी 103,693 (2006) है। यह काफू प्रवाल द्वीप में, उत्तर माँले प्रवाल द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह मालदीव का एक प्रशासकीय विभाग भी है। पारम्परिक रूप से यह राजा का द्वीप था, जहाँ से प्राचीन मालदीव राजकीय राजवंश शासन करते थे और जहाँ उनका महल स्थित था।
मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। समुद्र तल से ऊपर, एक औसत 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) जमीनी स्तर के साथ यह ग्रह का सबसे लघुतम देश है।[12] यह दुनिया का सबसे लघुतम उच्चतम बिंदु वाला देश है।2.3 मीटर (7 फीट 7 इंच)[12]