मध्यजीवी महाकल्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
मध्यजीवी महाकल्प या मीसोज़ोइक महाकल्प (Mesozoic Era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक महाकल्प था, जो आज से 25.217 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 6.6 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। इस से पहले पुराजीवी महाकल्प (पेलियोज़ोइक, Paleozoic) था और इस के बाद नूतनजीवी महाकल्प (सीनोज़ोइक, Cenozoic) आया जो आज तक चल रहा है। नूतनजीवी, मध्यजीवी और पुराजीवी महाकल्प तीनो मिलाकर दृश्यजीवी इओन (फ़ैनेरोज़ोइक, Phanerozoic) के तीन भाग हैं। मध्यजीवी महाकल्प को "सरिसृपों का महाकल्प" और "कोणधारियों का महाकल्प" भी कहते हैं, क्योंकि इसमें इन प्राणी व वनस्पति जातियों में विविधता क्रमविकसित हुई।[1]