बियाफो हिमनद
From Wikipedia, the free encyclopedia
बियाफो हिमनद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बलिस्तान क्षेत्र में काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित (६७ कि॰मी॰ लम्बा) हिमनद है। यह हिस्पर ला दर्रे के समीप हिस्पर हिमनद (४९ कि॰मी॰ लम्बा) से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा गैर ध्रुवीय (अल्पाइन) हिमनद तंत्र बनाता है।[1]
बियाफो हिमनद ताजिकिस्तान के फशेंको हिमनद (७७ कि॰मी॰) और सियाचिन हिमनद (७० कि॰मी॰) के बाद ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हिमनद है।