सियाचिन हिमनद
हिमालय के पूर्वी काराकोरम में स्थित ग्लेशियर / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस जगह के ऊपर सैन्य झगड़े के लिए, सियाचिन विवाद देखें।
सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास लगभग स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है।[2][3] यह काराकोरम की पांच बड़े हिमानियों में सबसे बड़ा और ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर (ताजिकिस्तान की फ़ेदचेन्को हिमानी के बाद) विश्व की दूसरी सबसे बड़ा ग्लेशियर है।[4] समुद्रतल से इसकी ऊँचाई इसके स्रोत इंदिरा कोल पर लगभग 5,753 मीटर और अंतिम छोर पर 3,620 मीटर है। सियाचिन ग्लेशियर पर 1984 से भारत का नियंत्रण रहा है[5][6] और भारत इसे अपने लद्दाख़ राज्य लेह ज़िले के अधीन प्रशासित करता है।[7][8][9][10] पाकिस्तान ने इस क्षेत्र से भारत का नियंत्रण अन्त करने के कई विफल प्रयत्न करे हैं और वर्तमानकाल में भी सियाचिन विवाद जारी रहा है।[11][12]
सामान्य तथ्य सियाचिन ग्लेशियरअंग्रेजी: Siachen Glacier उर्दू: سیاچین, प्रकार ...
सियाचिन ग्लेशियर अंग्रेजी: Siachen Glacier उर्दू: سیاچین | |
---|---|
सियाचिन ग्लेशियर की उपग्रह तस्वीर | |
प्रकार | पहाड़ी हिमानी (ग्लेशियर) |
स्थान | भारत द्वारा नियंत्रित, पाकिस्तान द्वारा विवादित |
निर्देशांक | 35°25′16″N 77°06′34″E |
लम्बाई | 70 कि॰मी॰ (230,000 फीट) से 76 कि॰मी॰ (249,000 फीट) [1] |
बंद करें