फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र
मध्य-पूर्व में भौगोलिक क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
कृपया भ्रमित न हों और इसे फिलिस्तीन राज्य, आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त राज्य से भिन्न समझें।
फ़िलिस्तीन (अरबी: فلسطين) दुनिया का एक राज्यक्षेत्र है। यह इस क्षेत्र का नाम है जो लेबनान और मिस्र के बीच था के अधिकांश हिस्से पर इजराइल के राज्य की स्थापना की गई है। 1948 से पहले सभी क्षेत्र फ़िलिस्तीन कहलाता था। जो खिलाफ़त उस्मानिया में स्थापित रहा लेकिन बाद में अंग्रेजों और फ़्रांसीसियों ने इस पर कब्जा कर लिया। 1948 में यहाँ के अधिकांश क्षेत्र पर इस्राइली राज्य की स्थापना की गई। फिलिस्तीन राज्य वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी पर दावा करता है[1] जिसके साथ यरुशलम इसकी निर्दिष्ट राजधानी है; व्यवहार में, आंशिक प्रशासनिक नियन्त्रण केवल वेस्ट बैंक में 167 "द्वीपों" और गाजा पट्टी के आन्तरिक भाग पर होता है, और इसका प्रशासनिक केन्द्र वर्तमान में रामल्ला में स्थित है।