परभक्षी
प्रोटोजोआ / From Wikipedia, the free encyclopedia
परभक्षी (predator) वह वन्य जीव होता है जो अन्य प्राणियों का शिकार करके उन्हें खाकर अपना तथा अपने परिवार का पेट भरता है।[1] उदाहरण के लिए सिंह, बाघ, तेंदुआ, चीता, भेड़िया इत्यादि। यह पशु मांसाहारी की श्रेणी में भी आते हैं क्योंकि यह केवल मांस खाकर जीवन निर्वाह करते हैं। इन पशुओं के आहार में वनस्पती नहीं के बराबर होती है और यदि होती भी है तो सिर्फ़ औषधि के रूप में।[उद्धरण चाहिए]
यह आवश्यक नहीं है कि परभक्षी शिकार करते समय उसको मारकर खाये, किन्तु परभक्षण का कृत्य हमेशा शिकार की मृत्यु का कारण बनता है और अंततः शिकार के ऊतकों का समावेश परभक्षी की पाचन प्रणाली में हो जाता है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |