बाघ
बिल्ली परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
बाघ या व्याघ्र (Tiger) जंगल में रहने वाला मांसाहारी स्तनधारी पशु है। यह अपनी प्रजाति में सबसे बड़ा और ताकतवर पशु है। यह तिब्बत, श्रीलंका और अंडमान निकोबार द्वीप-समूह को छोड़कर एशिया के अन्य सभी भागों में पाया जाता है। यह भारत, नेपाल, भूटान, कोरिया और इंडोनेशिया में अधिक संख्या में पाया जाता है। इसके शरीर का रंग लाल और पीला का मिश्रण है। इस पर काले रंग की धारियाँ पायी जाती हैं। वक्ष के भीतरी भाग और पाँव का रंग सफेद होता है। बाघ १३ फीट लम्बा और ३०० किलो वजनी हो सकता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम "पेंथेरा टिग्रिस" (Panthera tigris) है। यह भारत का राष्ट्रीय प्राणी भी है।
सामान्य तथ्य बाघ Tiger, संरक्षण स्थिति ...
बाघ Tiger | |
---|---|
बंगाल बाघ (P. tigris tigris) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
कुल: | फ़ेलिडाए (Felidae) |
उपकुल: | पैन्थेरिनाए (Pantherinae) |
वंश: | पैन्थेरा (Panthera) |
जाति: | P. tigris |
द्विपद नाम | |
Panthera tigris (कार्ल लीनियस, 1758) | |
बाघों का ऐतिहासिक वितरण (पीला) व 2006 में (हरा) | |
पर्यायवाची | |
|
बंद करें