दरी फ़ारसी
From Wikipedia, the free encyclopedia
दरी या दरी फ़ारसी (دری) अफ़ग़ानिस्तान में प्रचलित आधुनिक फ़ारसी का एक रूप है। पश्तो के साथ-साथ यह अफ़ग़ानिस्तान की दो संवैधानिक राजभाषाओं में से एक है। यह अफ़ग़ानिस्तान के लगभग ५०% लोगों की मातृभाषा है और देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। अफ़ग़ानिस्तान में अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले समुदायों के बीच में भी इसका सम्पर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होता है। ईरानी फ़ारसी और दरी फ़ारसी बोलने वाले एक दुसरे को आसानी से समझ पाते हैं और इनमें सिर्फ़ लहजे और कुछ शब्दों का अंतर है। बहुत से भाषावैज्ञानिकों के अनुसार दरी में पुरानी फ़ारसी के बहुत से ऐसे तत्व सुरक्षित हैं जो आधुनिक ईरानी फ़ारसी में खो गये हैं।[1]
ईरानी भाषाविद् ज़ाना वाहिदियन के अनुसार, अफगानिस्तान में लगभग हर कोई भाषा के रूप में दारी का उपयोग करने का कारण समझ सकता है और बोल सकता है कि अफगानिस्तान ने अपनी राजधानी को कंधार से काबुल में 18 वीं शताब्दी में स्थानांतरित कर दिया था।