टाइटन (चंद्रमा)
शनि का सबसे बड़ा चन्द्रमा / From Wikipedia, the free encyclopedia
टाइटन (Titan), या शनि षष्टम, सौर मंडल के शनि ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह सौर मंडल के सभी चंद्रमाओं में वातावरण वाला एकमात्र ज्ञात चंद्रमा है, और पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिसके सतही तरल स्थानों, जैसे नहरों, सागरों आदि के ठोस प्रमाण उपलब्ध हों।[6][7] यूरोपीय-अमेरिकी कासीनी अंतरिक्ष यान के साथ गया उसका अवतरण यान, हायगन्स, १६ जनवरी २००४ को टाइटन के धरातल पर उतरा जहाँ उसने भूरे-नारंगी रंग में रंगे टाईटन के नदियों-पहाडों और झीलों-तालाबों वाले चित्र भेजे। टाइटन के बहुत ही घने वायुमंडल के कारण इससे पहले उसकी ऊपरी सतह को देखना या उसके चित्र ले पाना संभव ही नहीं था।[8]
कैसिनी-हायगन्स अंतरिक्ष-यान से टाइटन का दृश्य |
|
खोज
| |
---|---|
खोज कर्ता | क्रिस्टियान हायगन्स |
खोज की तिथि | २५ मार्च १६५५ |
उपनाम
| |
प्रावधानिक नाम | सैटर्न षष्टम |
विशेषण | टाइटैनियन |
अर्ध मुख्य अक्ष | 12,21,870 कि.मी |
विकेन्द्रता | 0.0288 |
परिक्रमण काल | 15.945 दिन |
झुकाव | 0.34854 ° (शनि की भूमध्य रेखा को) |
स्वामी ग्रह | शनि |
भौतिक विशेषताएँ
| |
माध्य त्रिज्या | 2,576±2 km (0.404 Earths)[2] |
तल-क्षेत्रफल | 8.3×१०7 km2 |
द्रव्यमान | 1.3452±0.0002×१०23 kg (0.0225 Earths)[2] |
माध्य घनत्व | 1.8798±0.0044 g/cm3[2] |
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण | 1.352 m/s2 (0.14 g) |
पलायन वेग | 2.639 km/s |
घूर्णन | सिंक्रोनस |
अक्षीय नमन | शून्य |
अल्बेडो | 0.22[3] |
तापमान | 93.7 K (−179.5 °C)[4] |
सापेक्ष कांतिमान | 7.9 |
वायु-मंडल
| |
सतह पर दाब | 146.7 kPa |
संघटन | 98.4% nitrogen (N2) 1.6% methane (CH4)[5] |
२००८ अगस्त के मध्य में ब्राज़ील की राजधानी रियो दी जनेरो में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के सम्मेलन में ऐसे चित्र दिखाये गये और दो ऐसे शोधपत्र प्रस्तुत किये गये, जिनसे पृथ्वी के साथ टाइटन की समानता स्पष्ट होती है। ये चित्र और अध्ययन भी मुख्यतः कासीनी और होयगन्स से मिले आंकड़ों पर ही आधारित थे।