क्वेटा
पाकिस्तान के बलोचिस्तान की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्वेटा (उर्दू: کوئٹہ कोयटा, पश्तो: کوټه कोटा, बलोची: کویته क्वेटा), पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी है साथ ही यह पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को पाकिस्तान का 'फलों का बगीचा' भी कहा जाता है क्योंकि यह शहर चारों ओर से फलों के बगीचों से घिरा है और यहां फलों और सूखे मेवों का उत्पादन, बड़े पैमाने पर किया जाता है। अपनी सुंदरता और भौगोलिक स्थिति के कारण अतीत में इस शहर को 'छोटा पेरिस' के रूप से भी जाना जाता था। समुद्रतल से क्वेटा की औसत ऊंचाई 1,680 मीटर (5,510 फुट) है जिस कारण यह पाकिस्तान का उच्च ऊंचाई पर स्थित एकमात्र प्रमुख शहर है। अनुमानत: शहर की आबादी लगभग 1140000 है।
क्वेटा
| |
---|---|
शहर | |
क्वेटा शाम के समय | |
देश | पाकिस्तान |
क्षेत्र | बलूचिस्तान |
जिला | क्वेटा |
स्वतंत्र कस्बे | 2 |
संघीय परिषद | 66[1] |
क्षेत्र | 2656 किमी2 (1,025 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1680 मी (5510 फीट) |
जनसंख्या (2010)[2] | |
• कुल | 2,000,000 |
समय मण्डल | पीकेटी (यूटीसी+5) |
दूरभाष कोड | +9281 |
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान में स्थित, क्वेटा दोनों देशों के बीच व्यापार और संचार का केन्द्र है। शहर बोलन दर्रे के मार्ग पर स्थित है जो अतीत में दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एकमात्र प्रवेशद्वार था। समय समय पर होने वाले अफगानी संघर्ष में क्वेटा ने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।