अल्लाह
ईश्वर के लिए अरबी शब्द / From Wikipedia, the free encyclopedia
अल्लाह: (अरबी: الله) अरबी भाषा में ईश्वर के लिए शब्द है। इसे मुख्यतः मुसलमानों और अरब ईसायों द्वारा एक ईश्वर का उल्लेख करने के लिए प्रयोग में लिया जाता है। जिसे फ़ारसी में ख़ुदा भी कहा जाता है।
अल्लाह शब्द अरबी भाषा के दो शब्दों अल-इलाह से मिलकर बना है। अल शब्द को वैसे ही इस्तेमाल करते हैं जैसे अंग्रेज़ी का शब्द ‘the’. इलाह का मतलब होता है पुज्य या 'उपास्य'। अल्लाह शब्द "एक सृजनकर्ता" के लिए इस्तेमाल होता था। इसे हिंदुओं द्वारा प्रचलित शब्द भगवान के उदाहरण से समझ सकते हैं।
भगवान शब्द किसी एक देवता के लिए इस्तेमाल नहीं होता है। भगवान शब्द इस्तेमाल किया जाता है सृष्टि रचयिता के लिए। ठीक उसी तरह अरबी शब्द अल्लाह है|[1]