2019–20 में देश और क्षेत्र के अनुसार कोरोनावायरस का प्रकोप
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख वर्तमान में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर 2019–20 के कोरोना वायरस प्रकोप से प्रभावित देशों और क्षेत्रों को दर्शाता है। सबसे पहले यह वायरस वूहान, चीन में पाया गया, और वहाँ से अन्य क्षेत्रों में फैल गया। चूँकि यह लेख केवल उन स्त्रोतों का उल्लेख करता है जो वर्तमान में उपलब्ध हैं, इसमें सभी समकालीन प्रमुख प्रतिक्रियाएं और उपाय शामिल नहीं की जा सकती हैं।
यह लेख एक वर्तमान बीमारी के प्रकोप के बारे में है इससे संबंधित सूचना समय के साथ बहुत तेजी से परिवर्तित हो सकती है। हालांकि इस नवीनतम पृष्ठ अपडेट लेख का अद्यतन समय-समय पर किया जायेगा, पर यह आवश्यक नहीं है कि यह लेख, इस बीमारी के प्रकोप से संबंधित सभी क्षेत्रों की सबसे सामयिक या आधिकारिक जानकारी को प्रतिबिंबित करे। |
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने १२ मार्च, २०२० को इसे महामारी घोषित कर दिया।[1]