विकिपीडिया:जोखिम अस्वीकरण
From Wikipedia, the free encyclopedia
कृपया विदित रहे है कि विकिपीडिया में पाई गई जानकारी गलत, खतरनाक, व्यसनी, अनैतिक अथवा गैरकानूनी हो सकती है।
विकिपीडिया पर पाई गई कुछ जानकारी उन पाठकों के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है जो जानकारी को अपनी गतिविधियों अथवा अन्य तृतीय पक्षों के प्रयोग के लिए बढ़ावा देते हैं।
विकिपीडिया का कोई भी लेखक, योगदानकर्ता, प्रायोजक, प्रबंधक अथवा विकिपीडिया से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, आपके द्वारा इन लेखों में पाई गई जानकारी का प्रयोग करने के लिए, उत्तरदायी नहीं है।
कृपया यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं कि विकिपीडिया से प्राप्त जानकारी सही है और सत्यापित की गई है। लेख के अंत में संदर्भों की जांच करें। यह देखने के लिए कि लेख की सामग्री पर कोई विवाद हैं कि नहीं लेख का वार्ता पृष्ठ और संशोधन इतिहास पढ़ें। स्वतंत्र स्रोतों के साथ सभी जानकारी की दोबारा जांच करें।
यदि किसी लेख में खतरनाक, अवैध या अनैतिक गतिविधियों के बारे में सुझाव शामिल है, याद रखें कि कोई भी इस जानकारी को विकिपीडिया पर डाल सकता है। लेखक आपको पूरी जानकारी प्रदान करने या आपको चोट से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सावधानी बताने या चोट को रोकने के अन्य उपायों के बारे में बताने और अन्य नुकसान जो आपके व्यक्तित्व, संपत्ति या प्रतिष्ठा को पहुँचें को सूचित करने के योग्य नहीं हो सकते हैं। यदि आपको विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है (उदाहरण के लिए, चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय, वैवाहिक या जोखिम प्रबंधन) तो उस क्षेत्र में पेशेवर लाइसेंस प्राप्त व्यक्ति या जानकार की तलाश करें।
विकिपीडिया की समान रूप से सहकर्मी की समीक्षा नहीं की गई है; हालांकि पाठक त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं या गलत सुझाव निकाल सकते हैं पर ऐसा करने के लिए उनका कोई कानूनी कर्तव्य नहीं है। साइट पर मिली सारी जानकारी किसी भी उद्देश्य या उपयोग के लिए अनुकूलता की किसी भी निहित वारंटी के बिना है।
विकिपीडिया के खिलाफ कोई भी परिणामी क्षति नहीं मांगी जा सकती है, क्योंकि यह स्वतंत्र रूप से लाइसेंस प्राप्त ऑनलाइन शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सूचनात्मक संसाधन बनाने के लिए बनाई गया व्यक्तियों का स्वैच्छिक संगठन है। यह जानकारी आपको ऐच्छिक एव नि:शुल्क दी गई है और इस जानकारी के आपके उपयोग या संशोधन पर विकिपीडिया के बीच क्रिएटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन- सावर्लिक 3.0 अनपोर्टेड लाइसेंस (CC-BY-SA) तथा जीएनयू मुक्त दस्तावेज लाइसेंस (GFDL) से परे कोई समझौता या समझ नहीं है।
स्वतंत्र सत्यापन के बिना विकिपीडिया पर पाई गई किसी भी जानकारी पर निर्भर नहीं रहें।