विश्वमारी
विश्व के बहुत विस्तृत क्षेत्र में फैली महामारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
उन संक्रामक महामारियों को विश्वमारी (अंग्रेज़ी-pandemic) कहते हैं जो एक बहुत बड़े भूभाग (जैसे कई महाद्वीपों में) में फैल चुकी हो।[1] यदि कोई रोग एक विस्तृत क्षेत्र में फैल हुआ हो किन्तु उससे प्रभावित लोगों की संख्या में वृद्धि न हो रही हो, तो उसे विश्वमारी नहीं कहा जाता। इसके अलावा, फ्लू विश्वमारी के अन्दर उस फ्लू (flu) को शामिल नहीं किया जाता जो मौसमी किस्म के हो और बार-बार होते रहे हों।
सम्पूर्ण इतिहास में चेचक और तपेदिक जैसी असंख्य विश्वमारियों का विवरण मिलता है। एचआईवी (HIV) और 2009 का फ्लू अधिक हाल की विश्वमारियों के उदाहरण हैं। हाल ही में १२ मार्च, २०२० को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को विश्वमारी घोषित किया है।[2] १४वीं शतब्दी में फैली 'ब्लैक डेथ' नामक विश्वमारी अब तक की सबसे बड़ी विश्वमारी थी जिससे अनुमानतः साढ़े सात करोड़ से लेकर २० करोड़ लोगों की मृत्यु हुई थी।