बेयरूत धमाका 2020
From Wikipedia, the free encyclopedia
पूर्वी यूरोपीय समय के अनुसार 4 अगस्त 2020 की शाम, 18:08 बजे लेबनान की राजधानी बेयरूत शहर में कई विस्फोट हुए। धमाके बेयरूत के बन्दरगाह पर हुए और २०० से ज्यादा लोग मारे गए, १०० से अधिक लापता और ६,००० से अधिक लोग घायल हुए। बेयरूत के गवर्नर मारवान अबाउद ने अनुमान लगाया कि विस्फोटों से २००,००० से अधिक लोग बेघर हो गए थे।[1][2][3][4][5]
सामान्य तथ्य तिथि, समय ...
| ||
तिथि | 4 अगस्त 2020 (2020-08-04) | |
---|---|---|
समय | 18:08:18 EEST (15:08:18 UTC) (दूसरा धमाका) | |
स्थान | बेयरूत, लेबनान | |
निर्देशांक | 33.901°N 35.519°E / 33.901; 35.519 | |
मृत्यु | 207 से अधिक | |
घायल | 6500 से अधिक | |
लापता | 9 से अधिक | |
संपत्ति हानि | US$ 15+ अरब |
बंद करें
मुख्य विस्फोट लगभग २,७५० टन (३,०३० लघु टन) अमोनियम नाइट्रेट से जुड़ा था जिसे लेबनान सरकार द्वारा एक मालवाहक जहाज़ से ज़ब्त किया गया था और पिछले छह वर्षों से सुरक्षा उपायों के बिना बन्दरगाह में संग्रहीत किया गया था। विस्फोट की शक्ति १०० से ३,००० टन (110 से 3,300 छोटे टन) टीएनटी के बराबर अनुमानित है।[6][7][8][5]