चाकमय कल्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
चाकमय कल्प या खटी कल्प या क्रिटेशस कल्प (Cretaceous Period) पृथ्वी के मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic) का एक कल्प है। यह लगभग 14.5 करोड़ वर्ष पूर्व शुरू हुआ था और लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पूर्व तक रहा। इस से पहले जुरैसिक कल्प (Jurassic) चल रहा था और इसके अंत के साथ-साथ मध्यजीवी महाकल्प का भी अंत हुआ और नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) के पहले कल्प, पेलियोजीन कल्प (Paleogene), का आरम्भ हुआ। पेलोयोजीन कल्प और चाकमय कल्प की समय-सीमा पर क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना हुई जिसमें डायनासौर समेत पृथ्वी की बहुत-सी जीव जातियाँ मारी गई और स्तनधारियों को उभरने का अवसर मिला।[1]