भूवैज्ञानिक कल्प
भूवैज्ञानिक समय का उपखंड; एक युग से छोटा और एक युग से अधिक लंबा / From Wikipedia, the free encyclopedia
भूवैज्ञानिक कल्प (geological period) पृथ्वी के प्राकृतिक भूवैज्ञानिक इतिहास का एक भाग होता है। भूवैज्ञानिकों ने इस इतिहास को चार इओनों में विभाजित करा है, जो सभी आधे अरब वर्ष या उस से अधिक लम्बे हैं। यह इओन स्वयं महाकल्पों में विभाजित हैं, जो आगे कल्पों में बंटे हुए हैं। पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में २२ परिभाषित कल्प हैं। यह कल्प स्वयं युगों में बंटे हैं, जो आगे कालों में बंटे हैं।[1]