स्पेनी भाषा
रोमांस भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
स्पेनी भाषा (español (info) एस्पान्योल् या castellano (info)) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं।[1][2] ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेण्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, ऐल् सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।
स्पेनी | ||
---|---|---|
español, castellano | ||
उच्चारण | [espaˈɲol], [kasteˈʎano] | |
बोली जाती है | अर्जेण्टीना, ईक्वाडोर, उरुग्वे, एल सैलवाडोर, क्यूबा, कोलम्बिया, कोस्टा रिका, गुआटेमाला, चिली, डोमिनिकन गणराज्य, निकारागुआ, पनामा, परागुए, पेरू, बोलीविया, मेक्सिको, फ़िलीपीन्स,वेनेजुएला, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, हौण्डुरस | |
कुल बोलने वाले | ३०-४० करोड़ (मातृभाषा)
१५-२५ करोड़ (द्वितीय भाषा) | |
भाषा परिवार | हिन्द-यूरोपीय
| |
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | ९ + उपरोक्त सभी देशों के अतिरिक्त
संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ, अफ्रीकी संघ, अमेरिकी-राज्यों का सङ्गठन, ओर्गनाईजे़शन ओफ आईबेरो-अमेरिकन स्टेट्स, लैटिन संघ, कैरिकौम, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, अण्टार्कटिक सङ्घ
| |
नियामक | कोई आधिकारिक नियमन नहीं | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | es | |
ISO 639-2 | spa | |
ISO 639-3 | spa | |
इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। अगर आपके ब्राउज़र में इसकी सुविधा नहीं है, तो इसके अक्षर ग़लत प्रदर्शित हो सकते हैं। और जानकारी... |
दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं[3] और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।[4]
स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।[5]
अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।[6]