उरुग्वे
From Wikipedia, the free encyclopedia
उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं।
पूर्वी गणराज्य उरुग्वे República Oriental del Uruguay |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Libertad o muerte (स्पेनिश)"स्वाधीनता या मौत" | ||||||
राष्ट्रगान: उरुग्वे का राष्ट्रगान | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | मोंटेवीडियो 34°53′S 56°10′W | |||||
राजभाषा(एँ) | स्पेनिश | |||||
मानवजातीय वर्ग | 88% श्वेत 6% मेस्टिज़ो 4% अश्वेत 2% एशियाई |
|||||
निवासी | उरुग्वेयाई | |||||
सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | ताबरे वाजक्वेज | ||||
- | उप-राष्ट्रपति | रोडोल्फ निन नोवो | ||||
स्वतंत्रता ब्राज़ीली साम्राज्य से | ||||||
- | घोषणा | 25 अगस्त 1825 | ||||
- | संवैधानिक जूरी | 18 जुलाई 1830 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 176,215 km2 (90 वां) | ||||
- | जल (%) | 1.5% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2009 जनगणना | 3,361,000 (132वां) | ||||
- | 2002 जनगणना | 3,399,236 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $42.624 बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $12,784 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.790[1] उच्च · 50वाँ |
|||||
मुद्रा | उरुग्वेयाई पेसो ($, UYU ) (UYU) |
|||||
समय मण्डल | UYT (यू॰टी॰सी॰-3) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | UYST (यू॰टी॰सी॰-2) | ||||
यातायात चालन दिशा | दांये | |||||
दूरभाष कूट | 598 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .uy |
उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है।
उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं।
उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है।
उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है।