शिवालिक
भारत और नेपाल में स्थित पर्वत श्रृंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
शिवालिक पहाड़ियाँ (Shivalik Hills) या बाह्य हिमालय (Outer Himalaya) हिमालय की एक बाहरी पर्वतमाला है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक लगभग 2,400 किलोमीटर (1,500 मील) तक चलती है। यह लगभग 10–50 किमी (6.2–31.1 मील) चौड़ी है और इसके शिखरों की औसत ऊँचाई 1,500–2,000 मीटर (4,900–6,600 फुट) है। असम में तीस्ता नदी और रायडाक नदी के बीच लगभग 90 किलोमीटर (56 मील) का गलियारा है, जहाँ शिखर कम ऊँचाई के हैं। "शिवालिक" का अर्थ "शिव की जटाएँ" है। शिवालिक से उत्तर में उस से ऊँची हिमाचल पर्वतमाला है, जो मध्य हिमालय भी कहलाती है।[1][2]
सामान्य तथ्य शिवालिक, भूगोल ...
शिवालिक | |
---|---|
Shivalik | |
भूगोल | |
देश | भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर |
निर्देशांक परास | 27°46′N 82°24′E |
मातृ श्रेणी | हिमालय |
बंद करें