रजनीकान्त
भारतीय अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
रजनीकान्त (तमिल: ரஜினிகாந்த், रजनीकान्त [?] ; मराठी: शिवाजीराव गायकवाड) भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता हैं जो मुख्यतः तमिल एवं हिन्दी फिल्मों में अभिनय करते हैं।[1] इन्हे दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु मे भगवान की तरह पूजा जाता है। उन्होने अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड विजेता फ़िल्म अपूर्व रागंगल (१९७५) से की, जिसके निर्देशक के. बालाचन्दर थे, जिन्हें रजनीकान्त अपना गुरु मानते हैं।[2]
रजनीकान्त | |
---|---|
२०१० में रोबोट के प्रदर्शन पर रजनीकान्त | |
जन्म |
शिवाजीराव गायकवाड़ 12 दिसम्बर 1950 (1950-12-12) (आयु 73) बंगलौर, मैसूर राज्य, भारत |
आवास | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
पेशा | अभिनेता, निर्माता, पटकथा लेखक |
कार्यकाल | 1975–वर्तमान |
जीवनसाथी |
लता रजनीकांत (1981–वर्तमान) |
बच्चे |
|
संबंधी | (जामाता) |
पुरस्कार |
पद्म विभूषण (2015) पद्म भूषण |
प्रारम्भिक चरण में प्रतिनायक की भूमिकाएँ निभाने के बाद (तमिल फ़िल्मों में), वे धीरे धीरे एक स्थापित अभिनेता की तरह उभरे। अपने जीवन के कुछ वर्षों में वे तमिल सिनेमा के महान सितारे बन गये और तब से भारत की लोकप्रिय संस्कृति में एक प्रतिमान बने हुए हैं।[3] उनकी खास शैली तथा संवाद बोलने का खास अंदाज़ उनकी जनप्रियता तथा आकर्षण का प्रमुख कारण हैं।[3] अन्य भारतीय क्षेत्रीय फ़िल्मोद्योगों में काम करने के अलावा वे अन्य राष्ट्रों की फ़िल्मों में भी दिखे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका की फ़िल्में भी हैं। शिवाजी फ़िल्म में अभिनय के लिए जब उन्हें 26 करोड़ रुपये अदा किये गये तो वे जेकी चान के बाद एशिया के सबसे अधिक भुगतान किये जाने वाले अभिनेता बन गये।