यूरोपीय परिषद
From Wikipedia, the free encyclopedia
यूरोपीय परिषद, यूरोपीय संघ का एक सामूहिक निकाय है जो यूरोपीय संघ की समग्र राजनीतिक दिशा और प्राथमिकताओं को परिभाषित करता है[1] इस निकाय में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के साथ साथ सभी सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख या सरकार के प्रमुख शामिल हैं। इसकी बैठकों की अध्यक्षता उस सदस्य देश का प्रतिनिधि करता है जिसके पास उस समय यूरोपीय संघ की परिषद की प्रेसीडेंसी (प्रेसीडेंसी ऑफ द काउंसिल ऑफ द यूरोपियन यूनियन) हो।[2]
प्रतीक | |
स्थापना |
1961 (अनौपचारिक) 2009 (औपचारिक) |
---|---|
प्रकार | यूरोपीय संघ की संस्थाएँ |
स्थान |
|
अध्यक्ष |
चार्ल्स मिशेल |
जालस्थल | consilium.europa.eu |
यद्यपि परिषद के पास कोई औपचारिक कार्यकारी या वैधानिक अधिकार नहीं है, पर यह संस्था उन प्रमुख मुद्दों और फैसलों से संबद्ध है जो "यूरोपीय संघ के सामान्य राजनीतिक दिशा निर्देशों को परिभाषित करने में एक प्रमुख प्रेरणा" हों। परिषद की बैठक एक साल में कम से कम दो बार ब्रुसेल्स की जस्टस लिपसियस इमारत में होती है, जो यूरोपीय संघ का कॉन्सीलियम है।[3][4][5] इसके वर्तमान अध्यक्ष बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल नये निर्वाचित अध्यक्ष है, जिनका कार्यकाल 1 दिसंबर, 2019 से वर्तमान तक जारी है