मुगल सड़क
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुगल सड़क (Mughal Road) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक सड़क है, जो पुंछ ज़िले की सूरनकोट तहसील में स्थित बुफ़लियाज़ बस्ती से पूर्व की ओर जाकर पीर पंजाल दर्रे को पार कर कश्मीर घाटी में प्रवेश करती है और शुपियाँ जाकर समाप्त होती है। बुफ़लियाज़ में यह राष्ट्रीय राजमार्ग १४४ए से जंक्शन खाती है और शुपियाँ में यह उत्तर की ओर पुलवामा और श्रीनगर जाने वाली सड़क से जंक्शन खाती है। मुगल सड़क कश्मीर घाटी को भारत के अन्य भागों से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ से अलग एक वैकल्पिक मार्ग है।[1][2][3][4]
सामान्य तथ्य मुगल सड़क, मार्ग की जानकारी ...
मुगल सड़क | |
---|---|
आलियाबाद सराय, मुगल सड़क पर एक पुराना पड़ाव | |
मार्ग की जानकारी | |
लंबाई: | 80 कि॰मी॰ (50 मील) |
प्रमुख जंक्शन | |
East अन्त: | शुपियाँ, शुपियाँ ज़िला |
West अन्त: | बुफ़लियाज़, पुंछ ज़िला |
स्थान | |
राज्य: | जम्मू और कश्मीर |
बंद करें