मानव लिंग का आकार
एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक रिचर्ड लिन ने मानव (पुरुष) के लिंग के आकार पर एक शोधपत्र प्रकाशित / From Wikipedia, the free encyclopedia
मानव लिंग आकार में, जिसमें लम्बाई और परिधि शामिल हैं, अपनी तनी हुई और नरम अवस्था में विभिन्न माप का हो सकता है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (नवम्बर 2014) स्रोत खोजें: "मानव लिंग का आकार" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य रूप से मानव लिंग की प्राकृतिक परिवर्तनशीलता के अलावा, कई ऐसे कारक हैं जो किसी भी पुरुष में मामूली भिन्नता पैदा करते हैं, जैसे कि उत्तेजना का स्तर, दिन का समय, कमरे का तापमान और यौन गतिविधि की आवृत्ति। Lol
अन्य मानव सदृश जानवरों की तुलना में, गोरिल्ला जैसे बड़े उदाहरणों सहित, मानव लिंग सबसे and मोटाa है, दोनों ही पूर्ण अकार में और शरीर के बाकी हिस्सों के सापेक्ष।
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार लिंग के माप अलग-अलग होते हैं। जो अध्ययन स्व-माप पर निर्भर करते हैं, उन अध्ययनों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा मापे गए अध्ययन की तुलना में काफी अधिक औसत है।
2015 तक, 15,521 पुरुषों की एक व्यवस्थित समीक्षा, और जो इस विषय पर अभी तक के लिए सबसे अच्छा शोध है, क्योंकि विषयों को आत्म-माप की जगह स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा मापा गया था, ने निष्कर्ष निकाला है कि एक सीधे तने हुए मानव मानव लिंग की औसत लम्बाई 13.12 सेमी है (5.17 इंच) है, जबकि एक तने हुए लिंग की औसत परिधि 11.66 सेमी (4.59 इंच) है | नरम लिंग की लम्बाई कभी-कभी तने हुए लिंग की लम्बाई का गलत अनुमान दे सकती है ।
अधिकांश मानव लिंग वृद्धि बचपन और पाँच साल की उम्र के बीच होती है, और उसके बाद यौवन की शुरुआत के लगभग एक साल बाद से लेकर लगभग 17 साल की उम्र तक । [1]
लिंग के आकार और शरीर के अन्य अंगों के आकार के बीच सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण सम्बन्ध अनुसंधान में नहीं पाया गया है | आनुवांशिकी के अलावा कुछ पर्यावरणीय कारक, जैसे अंतःस्रावी व्यवधानों की उपस्थिति, लिंग वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं। 7 सेमी (2.8 इंच) से कम की लम्बाई वाली एक वयस्क लिंग, जो अन्यथा सामान्य है, को एक सूक्ष्म लिंग (माइक्रो पेनिस) के रूप में चिकित्सा में संदर्भित किया जाता है।