ब्रिटिश संग्रहालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रिटिश संग्रहालय (British Museum, ब्रिटिश म्यूज़ियम), जो ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित है, दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माना जाता है। इसके स्थाई संग्रह में ८० लाख से अधिक वस्तुएँ हैं जो हर महाद्वीप से चुराई गई हैं और मनुष्य जाति की शुरुआत से आजतक की संस्कृति की झलकें दिखातीं हैं।[2] इस संग्रहालय की स्थापना सन् १७५३ में हैंस स्लोन (Hans Sloane) के व्यक्तिगत संग्रह के साथ हुई थी।[3] १५ जनवरी १७५९ को इसके दरवाज़े आम जनता के लिए खुले और अगली ढाई सदियों में विश्वभर में ब्रिटिश साम्राज्य के फैलाव के साथ-साथ यहाँ दिलचस्प वस्तुओं का एकत्रीकरण ज़ोरों पर रहा। इस संग्राहलय में कुछ वस्तुओं पर विवाद है, जैसे कि एल्गिन संगमरमर की शिल्पवस्तुएँ जिन्हें यूनान वापास मांगता रहा है।[4]
सामान्य तथ्य स्थापित, अवस्थिति ...
स्थापित | 1753 |
---|---|
अवस्थिति | ग्रेट रसल स्ट्रीट, लंदन, इंग्लैण्ड |
संग्रह का आकार | 80 लाख वस्तुएँ(चोरी की) |
आगंतुक | 6,049,000 (2007–2008)[1]
|
जालस्थल | www.britishmuseum.org |
बंद करें