बाल्तोरो हिमानी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बाल्तोरो हिमानी पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के बल्तिस्तान उपक्षेत्र में काराकोरम पर्वतमाला में स्थित एक ६२ किमी लम्बी हिमानी (ग्लेशियर) है। यह पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों से बाहर स्थित सबसे लम्बी हिमानियों में से एक है। इसके उत्तर और पूर्व में बाल्तोरो मुज़ताग़ के पर्वत हैं और इसके दक्षिण में माशेरब्रुम पर्वत शृंखला हैं। ८,६११ मीटर (२८,२५१ फ़ुट) ऊँचा के२ इस क्षेत्र का सबसे बुलंद पर्वत है। इसके अलावा यहाँ के बीस किलोमीटर के दायरे के अन्दर तीन और ८,००० मीटर से ऊँचे पहाड़ हैं।[1]
सामान्य तथ्य बाल्तोरो हिमानी Baltoro Glacier, प्रकार ...
बाल्तोरो हिमानी Baltoro Glacier | |
---|---|
विमान से पूर्व की तरफ़ देखते हुए बाल्तोरो हिमानी का नज़ारा | |
प्रकार | पर्वतीय हिमानी |
स्थान | काराकोरम पर्वतमाला, गिलगित-बल्तिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर |
निर्देशांक | 35°44′11″N 76°22′51″E |
लम्बाई | 62 किलोमीटर (39 मील) |
बंद करें