बर्फी!
2012 में बनी अनुराग बासु की फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं।
बर्फी! | |
---|---|
नाटकीय फ़िल्म पोस्टर | |
निर्देशक | अनुराग बसु |
लेखक | अनुराग बसु |
पटकथा | अनुराग बसु |
कहानी |
अनुराग बसु तानी बसु |
निर्माता |
रोनी स्क्रूवाला सिद्धार्थ रॉय कपूर अनुराग बसु |
अभिनेता |
|
कथावाचक | इलियाना डी'क्रूज़ |
छायाकार | रवि वर्मन |
संपादक | अकिव अली |
संगीतकार | प्रीतम |
निर्माण कंपनी |
इशना सिनेमा |
वितरक | यूटीवी मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
150 मिनट[1] |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹30 करोड़ (US$4.38 मिलियन)[2] |
कुल कारोबार | ₹175 करोड़ (US$25.55 मिलियन)[3] |
लगभग ₹30 करोड़ (US$4.38 मिलियन) के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने रु.. 175 करोड़ (US$ 25.55 मिलियन) अर्जित किए।
फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते।