पपीहा
From Wikipedia, the free encyclopedia
पपीहा एक पक्षी है जो दक्षिण एशिया में बहुतायत में पाया जाता है। यह दिखने में शिकरा की तरह होता है। इसके उड़ने और बैठने का तरीका भी बिल्कुल शिकरा जैसा होता है। इसीलिए अंग्रेज़ी में इसको Common Hawk-Cuckoo कहते हैं। यह अपना घोंसला नहीं बनाता है और दूसरे चिड़ियों के घोंसलों में अपने अण्डे देता है। प्रजनन काल में नर तीन स्वर की आवाज़ दोहराता रहता है जिसमें दूसरा स्वर सबसे लंबा और ज़्यादा तीव्र होता है। यह स्वर धीरे-धीरे तेज होते जाते हैं और एकदम बन्द हो जाते हैं और काफ़ी देर तक चलता रहता है; पूरे दिन, शाम को देर तक और सवेरे पौं फटने तक।
सामान्य तथ्य पपीहा, संरक्षण स्थिति ...
पपीहा | |
---|---|
अवयस्क पपीहा | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | क्यूकलिफॉर्मीस |
कुल: | क्यूकलिडी |
वंश: | हायरोकॉक्सिस |
जाति: | एच. वेरिअस |
द्विपद नाम | |
हायरोकॉक्सिस वेरिअस (वाल, १७९७) | |
पर्यायवाची | |
क्यूकलस वैरिअस |
बंद करें