पण्डित जसराज
भारतीय शास्त्रीय गायक / From Wikipedia, the free encyclopedia
पण्डित जसराज (जन्म - २८ जनवरी १९३० - १७ अगस्त २०२०) भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे। जसराज का संबंध मेवाती घराने से था।[1] जसराज जब चार वर्ष उम्र में थे, तभी उनके पिता पण्डित मोतीराम का देहान्त हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पण्डित मणीराम के संरक्षण में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 11 नवंबर, 2006 को खोजे गए हीन ग्रह 2006 VP32 (संख्या -300128) को पण्डित जसराज के सम्मान में 'पण्डितजसराज' नाम दिया है।[2]
पण्डित जसराज | |
---|---|
पृष्ठभूमि | |
जन्म | 28 जनवरी 1930 (1930-01-28) (आयु 94) |
मूलस्थान | पिली मंडोरी, हिसार जिला, (अब फतेहबाद में), भारत |
निधन | 17 अगस्त 2020(2020-08-17) (उम्र 90) |
विधायें | हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत |
पेशा | संगीतकार |
सक्रियता वर्ष | 1945–2020 |
वेबसाइट | www |
जसराज ने संगीत दुनियाँ में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनो को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया हैं। जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है। उनके कुछ शिष्य उल्लेखनीय संगीतकार भी बने हैं। उनकी मृत्यु 17 अगस्त 2020 को अमेरिका के न्यू जर्सी में हुई।[3]