धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
From Wikipedia, the free encyclopedia
धर्मशाला (Dharamshala) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[2][3]
सामान्य तथ्य धर्मशाला Dharamshala, देश ...
धर्मशाला Dharamshala | |
---|---|
{{{type}}} | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: धर्मशाला नगर का दृश्य, मैक्लॉडगंज का मुख्य मन्दिर, ग्युतो करमापा, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम तथा सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस | |
निर्देशांक: 32.218°N 76.320°E / 32.218; 76.320 | |
देश | भारत |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | काँगड़ा ज़िला |
शासन | |
• सभा | धर्मशाला नगर पालिका |
ऊँचाई | 1457 मी (4,780 फीट) |
जनसंख्या (2011)[1] | |
• कुल | 30,764 |
भाषा | |
• प्रचलित | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 176 215 |
दूरभाष कोड | +91-1892 |
वेबसाइट | www |
बंद करें
धर्मशाला राज्य की शीतकालीन राजधानी है। यह कांगड़ा नगर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला के मैक्लॉडगंज उपनगर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय हैं, और इस कारण यह दलाई लामा का निवास स्थल तथा निर्वासित तिब्बती सरकार की राजधानी है। धर्मशाला को भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित होने वाले सौ भारतीय नगरों में से एक के रूप में भी चुना गया है।[4] ऐसी मान्यता है की नगर का नाम धर्मशाला शब्द से उत्पन्न हुआ है।