डेनमार्क
From Wikipedia, the free encyclopedia
डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है।
Kongeriget Danmark डेनमार्क की राजशाही |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: Der er et yndigt land (राष्ट्रीय); कांग क्रिश्चयन |
||||||
राजधानी | कॉपनहेगन 55°43′N 12°34′E | |||||
सबसे बड़ा नगर | कोपेनहेगन | |||||
राजभाषा(एँ) | डेनिश२ | |||||
निवासी | डेनिश | |||||
सरकार | संवैधानिक राजशाही | |||||
- | रानी | ফ্রেদেরিক X | ||||
- | प्रधानमंत्री | आंद्रेस फाग रासमुसेन | ||||
एकसूत्र | ||||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ४३,०९४ km2 (१३१वां३) | ||||
- | जल (%) | १.६%३ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००६ जनगणना | ५६,३३,२२८ (१०९वां) | ||||
- | २००६ जनगणना | ५४,५०,६६१ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | १८७.९ अरब $३ (४५वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ३४,७०० $3 (६टा) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.९४१ बहुत उच्च · १४वां |
|||||
मुद्रा | डेनिश क्रोन (DKK) | |||||
समय मण्डल | सीईटी३ (यू॰टी॰सी॰+1) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी३ (यू॰टी॰सी॰+2) | ||||
दूरभाष कूट | ४५३ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .dk३ | |||||
१ रानी का आदर्श-वाक्य: Guds hjælp, Folkets kærlighed, Danmarks styrke (हिंदी: ईश्वर की सहायता, लोगो का प्यार, डेनमार्क की शक्ति). २ सह आधिकारिक ग्रीनलैंड में ग्रीनलैंडिक और फ़रो द्वीप में फ़रोइस के साथ। डेनमार्क के दक्षिण जूटलैंड क्षेत्र में जर्मन को संरक्षित अल्पसंख्यक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। डेनिस को जर्मनी के स्वाल्सिवग-हाल्सटिन क्षेत्र में संरक्षित अल्पसंख्यक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। ३ फोरई द्वीप और ग्रीनलैंड की जानकारी शामिल नहीं है। |
२००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है।[1] २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है।[2] वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है।[3]