गाम्बिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
गाम्बिया (आधिकारिक रूप से गणराज्य गाम्बिया), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। लगभग १०,५०० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की अनुमानित जनसंख्या १७,००,००० है। १८ फ़रवरी, १९६५ को गाम्बिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतन्त्र हुआ और राष्ट्रमण्डल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है।
इस्लामी गणराज्य गाम्बिया गाम्बिया |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
राष्ट्रवाक्य: "उन्नति, शान्ति और समृद्धि" | ||||
राष्ट्रगान: For The Gambia Our Homeland हमारी गृहभूमि गाम्बिया के लिए |
||||
राजधानी | बांजुल 13°28′N 16°36′W | |||
सबसे बड़ा नगर | सेरीकुन्दा | |||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | |||
निवासी | गाम्बियाई | |||
सरकार | गणराज्य | |||
- | राष्ट्रपति | याहया जामेह | ||
स्वतंत्रता | ||||
- | ब्रिटेन | १८ फ़रवरी १९६५ | ||
- | गणराज्य घोषित | २४ अप्रैल १९७० | ||
क्षेत्रफल | ||||
- | कुल | १०,३८० km2 (१६४ वां) | ||
- | जल (%) | ११.५ | ||
जनसंख्या | ||||
- | २००७ संयुक्त राष्ट्र संघ जनगणना | १७,००,००० (१४६ वां) | ||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||
- | कुल | $२.२६४ अरब (-) | ||
- | प्रति व्यक्ति | $१,३८९ (-) | ||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.४४१[1] निम्न · १७२वाँ |
|||
मुद्रा | डालासी (GMD) | |||
समय मण्डल | ग्रीनिच माध्य समय | |||
यातायात चालन दिशा | right | |||
दूरभाष कूट | २२० | |||
इंटरनेट टीएलडी | .gm |
गाम्बिया अन्य पश्चिम अफ़्रीकी देशों के साथ एतिहासिक दास व्यापार का एक भाग था, जो गाम्बिया नदी पर उपनिवेश स्थापित करने का एक प्रमुख कारण था, प्रथम पुर्तगालियों द्वारा और बाद में अंग्रेज़ों द्वारा। १९६५ में स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद, गाम्बिया अपेक्षाकृत स्थिर देश रहा है, केवल १९९४ में सैन्य शासन की एक संक्षिप्त अवधि के अपवाद को छोड़कर।
यह एक कृषि सम्पन्न देश है और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा १.२५ डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है।[2]