कोलंबो
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोलम्बो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा ये पहले श्री लंका की राजधानी हुआ करता था । यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलम्बो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है।
सामान्य तथ्य कोलम्बो, देश ...
कोलम्बो | |||
---|---|---|---|
{{{type}}} | |||
| |||
देश | श्रीलंका | ||
प्रान्त | पश्चिमी प्रान्त | ||
जिले | कोलम्बो जिला | ||
शासन | |||
• नगरपालिका परिषद | कोलम्बो नगरपालिका परिषद | ||
• महापौर | उवायस मुहम्मद इम्तियाज़ | ||
• उप-महापौर | एस. राजेन्द्रन | ||
• मुख्यालय | टाउन हॉल | ||
क्षेत्र | 37.31 किमी2 (14.4 वर्गमील) | ||
जनसंख्या (2001[1]) | |||
• शहर | 647,100 | ||
• घनत्व | 17344 किमी2 (44,920 वर्गमील) | ||
• महानगर | 5,648,000 (2,006) | ||
समय मण्डल | श्रीलंका मानक समय (यूटीसी+5:30) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | Summer time (यूटीसी+6) | ||
वेबसाइट | www.cmc.lk |
बंद करें
कोलम्बो नाम के पीछे कई कहानियाँ प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलम्बो नाम का उच्चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्द 'कोला-अम्बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बन्दरगाह' है। एक अन्य कहानी के अनुसार यह शब्द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बन्दरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।