कानपुर
भारत के उत्तर प्रदेश में एक औद्योगिक नगरी / From Wikipedia, the free encyclopedia
कानपुर (संस्कृत: कर्णपुरम ) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर नगर ज़िले में स्थित एक औद्योगिक महानगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का सन्देश देता है।[1][2]
सामान्य तथ्य कानपुर, देश ...
कानपुर | |
---|---|
{{{type}}} | |
कानपुर के दृश्य | |
निर्देशांक: 26.41°N 80.41°E / 26.41; 80.41 | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | कानपुर नगर ज़िला |
नाम स्रोत | राजा कान्ह देव |
ऊँचाई | 126 मी (413 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 45,81,268 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 2080XX |
दूरभाष कोड | 0512 |
बंद करें