कम्बोडिया
दक्षिण पूर्व एशियाई देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है।
इस लेख या इसके भागों में दिए गए सन्दर्भ विकिपीडिया के विश्वसनीय स्रोतों के मापदंडो पर खरे नहीं उतरते। कृपया सन्दर्भ जांच कर सहकार्य करे। अधिक जानकारी या वार्ता संवाद पृष्ठ पर देखे जा सकते है। इस लेख को जुलाई 2019 से टैग किया गया है। |
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जुलाई 2019) स्रोत खोजें: "कम्बोडिया" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
Preăh Réachéa Anachâk Kâmpŭchea कम्बोडिया की राजशाही |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "देश, धर्म, राजा" |
||||||
राष्ट्रगान: Nokoreach रॉयल किंगडम |
||||||
भूरे रंग में एशियान और हरे रंग में कम्बोडिया
|
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | नामपेन्ह 11°33′N 104°55′E | |||||
राजभाषा(एँ) | खमेर | |||||
निवासी | खमेर या कम्बोडियन | |||||
सरकार | संवैधानिक राजशाही, संसदीय प्रतिनिधित्व लोकतंत्र |
|||||
- | राजा | नोरोदोम शिहामोनी | ||||
- | प्रधानमंत्री | हुन सेन | ||||
गठन | ||||||
- | खमेर साम्राज्य | ८०२ | ||||
- | फ्रांसिसी उपनिवेश | १८६३ | ||||
- | फ्रांस से स्वतंत्रता | ९ नवम्बर १९५३ | ||||
- | राजशाही की पुनर्स्थापना | मई १९९३ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १८१,०३५ km2 (८८वाँ) | ||||
- | जल (%) | २.५ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००८ जनगणना | १४,२४१,६४० (६७वाँ) | ||||
- | २००८ जनगणना | १३,३८८,९१० | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००८ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $२८.२३९ बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $२,०६६ (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.५८४[1] मध्यम · १३६वाँ |
|||||
मुद्रा | राइल (៛)१ (KHR) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+७) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+७) | ||||
दूरभाष कूट | ८५५ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .kh | |||||
1. | Local currency, although US dollars are widely used. |
कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है।