एवरेस्ट पर्वत
पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत, समुद्र स्तर से 8,850 मीटर (29, 035 फुट) की चोटी के साथ, नेपाल और चीन के बीच हिमालय / From Wikipedia, the free encyclopedia
एवरेस्ट पर्वत (नेपाली: सगरमाथा, संस्कृत: देवगिरि) तथा चीनी लोग इसे क्यूमोलंगमा कहते है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,848.86 मीटर है।[5] यह हिमालय का हिस्सा है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई उस समय 29,002 फीट या 8,840 मीटर मापी गई थी। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से॰मी॰ के हिसाब से बढ़ रही है। नेपाल में इसे स्थानीय लोग सगरमाथा (अर्थात स्वर्ग का शीर्ष) नाम से जानते हैं, जो नाम नेपाल के इतिहासविद बाबुराम आचार्य ने सन् 1930 के दशक में रखा था - सगरमाथा। तिब्बत में इसे सदियों से चोमोलंगमा अर्थात पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है।[6]
इस लेख को विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि यह विकिपीडिया के गुणवत्ता मानकों पर खरा उतर सके। कृपया प्रासंगिक आन्तरिक कड़ियाँ जोड़कर, या लेख का लेआउट सुधार कर सहायता प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिये दाहिनी ओर [दिखाएँ] पर क्लिक करें।
|
एवरेस्ट पर्वत | |
---|---|
चोटी-15, गौरीशंकर, सगरमाथा ཇོ་མོ་གླང་མ (चोमो लुंगमा) | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 8,848.86 मी॰ (29,031.7 फीट) [1] रैंक 1 |
उदग्रता | 8,848.86 मी॰ (29,031.7 फीट) Ranked 1st (Notice special definition for Everest) |
एकाकी अवस्थिति | 40,008 कि॰मी॰ (131,260,000 फीट) |
सूचीयन | सात शिखर आठ हजारी चोटियाँ अल्ट्रा |
निर्देशांक | 27°59′17″N 86°55′31″E [2] |
भूगोल | |
स्थान | सोलुखुंबु जिला, प्रदेश संख्या १, नेपाल[3]; तिन्ग्री काउंटी, श्याग्ज़े, तिब्बत, चीन[4] |
देश | नेपाल and चीन |
मातृ श्रेणी | महालंगुर हिमाल, हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 29 मई 1953 एडमंड हिलेरी और तेन्जिंग नॉरगे (पहला शीतकालीन आरोहण 17 फरवरी 1980 Krzysztof Wielicki, Leszek Cichy) |
आम मार्ग | दक्षिणी कॉल (नेपाल) |
सर्वे ऑफ नेपाल द्वारा प्रकाशित, (1:50,000 के स्केल पर 57 मैप सेट में से 50वां मैप) “फर्स्ट जॉईन्ट इन्सपेक्सन सर्वे सन् 1979-80, नेपाल-चीन सीमा के मुख्य पाठ्य के साथ अटैच” पृष्ठ पर ऊपर की ओर बीच में, लिखा है, सीमा रेखा, की पहचान की गई है जो चीन और नेपाल को अलग करते हैं, जो ठीक शिखर से होकर गुजरता है। यह यहाँ सीमा का काम करता है और चीन-नेपाल सीमा पर मुख्य हिमालयी जलसंभर विभाजित होकर दोनो तरफ बहता है।